शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर: अफसर ने घर जाने के लिए बस में चढ़ रहे श्रमिक को मारी लात
प्रतापगढ़। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है जहां ड्यूटी पर तैनात अफसर ने अपने घर जाने के बस में चढ़ रहे श्रमिक को लात मार दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना का वीडियो समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है।
पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला बीते शनिवार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का है, जहां श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रतापगढ़ जंक्शन पर पहुंची थी। यहां से श्रमिकों की स्क्रीनिंग करने के बाद अपने घरों के लिए बसों द्वारा रवाना किया जा रहा था। सभी प्रवासी श्रमिक बस में चढ़ रहे थे, इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक अफसर ने बस में चढ़ रहे मजदूर को लात मार दी। हालांकि अभी ये बात सामने नहीं आई है कि अफसर ने मजदूर को लात क्यों मारी है।







.jpeg)












