BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गोवा में भारतीय क्रिकेटर जडेजा से हुई ये बड़ी गलती, लगाया गया भारी जुर्माना

 गोवा में भारतीय क्रिकेटर जडेजा से हुई ये बड़ी गलती, लगाया गया भारी जुर्माना
Share

पणजी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा पर एक स्थानीय ग्राम पंचायत ने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अजय जडेजा पर गोवा के एक गांव में कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगाया गया है। अजय जडेजा, उत्तरी गोवा के सुरम्य गांव एल्डोना में एक बंगले के मालिक हैं। अजय जडेजा पर गांव की सरपंच तृप्ति बंदोदकर ने गांव में कचरा फेंकने के लिए पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके बाद बंदोदकर ने बताया कि 90 के दशक के लोकप्रिय क्रिकेटर ने बिना किसी हंगामे या शोर-शराबे के साथ जुर्माने की राशि अदा कर दी। सरपंच ने कहा कि हम अपने गांव के कचरे के मुद्दे से परेशान हैं। 
 
उन्होंने बताया कि बाहर से भी कचरा उनके गांव में डाला जाता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने कुछ युवाओं को नियुक्त किया है, जो कचरा बैग इक_ा करने और दोषियो की पहचान करने और सबूत इक_ा करने का काम करते हैं। एल्डोना गांव कई मशहूर हस्तियों का घर है, इनमें अजय जडेजा और अमिताभ घोष शामिल हैं। 
 
बंदोदकर ने जानकारी दी कि हमें कचरे के कुछ बैगों में अजय जडेजा के नाम पर एक बिल मिला। जब हमने उन्हें भविष्य में कचरा न फेंकने को कहा तो उन्होंने कहा कि वो जुर्माना देने के लिए तैयार हैं और यही वजह रही कि उन्होंने इसका भुगतान किया। 

Share

Leave a Reply