बड़ी खबर: रहस्यमयी बीमारी से 10 बच्चो की मौत, 6 बच्चे गंभीर रूप से बीमार, जाने कहां की है यह घटना..
नई दिल्ली| जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक अंजान व् रहस्य्मयी बीमारी के चलते करीब 10 बच्चो की मौत हो गई है साथ ही छह बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए है| बता दे की- अज्ञात बीमारी से हो रही मौतों के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है इस खतरनाक बीमारी की वजह जानने के लिए डॉक्टरों के कई दल जांच कर रहे हैं|
पढ़ें : स्कूल में शरारती बच्चे ने किया जहरीले स्प्रे का छिड़काव, एक शिक्षक सहित 9 छात्राएं बेहोश
जिले के रामनगर ब्लॉक के कई गांवों में पिछले 15 दिन में बच्चों की मौत हुई हैं इन बच्चों को बुखार, उल्टी और पेशाब में दिक्कतों की शिकायतें आ रही थी| मौत की सूचना के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से विशेषज्ञों की टीम रामनगर पहुंच गई है टीम रामनगर में पहुंची और सीधे कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में डॉक्टरों के साथ इस पूरे मामले की जानकारी ली है| यह टीम प्रभावित गांव में भी जाएगी और पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात करेगी. टीम ने रामनगर से पानी के सैंपल तथा दवाइयों के सैंपल लिए है|







.jpeg)












