BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: 5 हवाई कंपनियों ने बंद की केदारनाथ के लिए सेवा, जानिए क्या है वजह

 बड़ी खबर: 5 हवाई कंपनियों ने बंद की केदारनाथ के लिए सेवा, जानिए क्या है वजह
Share

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के कपाट बंद होने से पांच दिन पहले ही पांच हवाई कंपनियों ने अपना बोरिया-बिस्तर समेट लिया है। अन्य कंपनियां भी जाने की तैयारी में हैं। केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज को बंद होते हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या कम होने के कारण हवाई कंपनियां हेली सेवा बंद कर रही हैं।

केदारनाथ यात्रा लगभग समाप्ति पर है, जिससे हवाई कंपनियों भी लौट रही है। वर्तमान में नौ हवाई कंपनियां केदारनाथ के लिए सेवाएं दे रही हैं, जिनमें से पांच कंपनियां बोरिया-बिस्तर बांधकर लौट चुकी हैं। अन्य हवाई कंपनियां भी एक-दो दिन में लौट जाएंगी। आगामी 16 नवंबर को केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। नोडल अधिकारी हवाई सेवा केएस पंवार ने बताया कि पांच हवाई कंपनियां लौट चुकी हैं, यात्रियों की संख्या कम हो रही है, इसलिए अन्य हवाई कंपनियां भी केदारनाथ के लिए हवाई सेवा बंद कर देंगी।
 

Share

Leave a Reply