बड़ी खबर: प्रदेश में मिले कोरोना के 5 नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट हुआ है। प्रति दिन बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज सामने आ रहे है। छत्तीसगढ़ में कल 129 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। वही आज जिले में शनिवार की सुबह कोरोना के 5 नए मरीजों की पहचान की गई है। सभी मरीज श्रमिक हैं जो उदयपुर ब्लॉक के अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे। पॉजिटिव मरीजों में 2 महिला और 3 पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव मरीज नेपाल, विशाखापट्टनम और महाराष्ट्र से यहां आए थे। सीएमएचओ सरगुजा ने नए मामलों की पुष्टि की है। आपको बता दे की अब एक्टिव केस की संख्या 666 हो गई है।







.jpeg)












