बड़ी खबर: प्रदेश में मिले कोरोना के 9 और नए मरीज, जिला पंचायत सीईओ ने की पुष्टि
जांजगीर। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। आय दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है इसी कड़ी में खबर है की जांजगीर के तागा गांव में कोरोना के 9 और नए मरीज मिले हैं। मरीजों में 2 बच्चे और 3 बच्ची भी शामिल है। 9 और नए मरीज मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल ने कोरोना की पुष्टि की है। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।







.jpeg)












