बड़ी खबर: प्रशासन की टीम ने मेडिकल स्टोर्स में मारा छापा, भारी मात्रा में नकली मास्क बरामद
सागर। मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोरोना वायरस के अलर्ट के बीच मध्यप्रदेश प्रशासन की टीम ने एक मेडिकल की दुकान में दबिश दिया है। टीम ने यहां छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में नकली मास्क बनाया जा रहा है। टीम ने मेडिकल दुकान के संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानिए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- प्रशासन की टीम को नकली मास्क बनाने की सूचन मिली थी। जिसके बाद आज टीम ने कार्रवाई कर नकली मास्क बरामद किया। टीम ने परकोट के मेडिकल दुकान में छापामार कर खुलासा किया है। फिलहाल अभी प्रशासन की कार्रवाई चल रही है।
दुकानों में मास्क और सेनेटाइजर खरीदने मची होड़-
बता दें कि कोरोना के अलर्ट के बाद से मेडिकल दुकानों में मास्क और सेनेटाइजर खरीदने की होड़ मच गई। कही जगहों में तो मास्क और सेनेटाइजर चंद मिनटों में ही खाली हो गए। वहीं अब हालात ऐसे बन गए हैं कि कुछ मेडिकल वाले नकली मास्क बनाना शुरू कर दिया है।
प्रशासन हुई अलर्ट-
उल्लेखनीय है कि जबलपुर में 4 नए मरीज मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गई है। कल और आज लॉक डाउन का ऐलान किया है। वहीं कलेक्टर ने लोगों से सहयोग की अपील की है।







.jpeg)












