नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: बिना आधार कार्ड के अब नहीं मिलेगी शराब, जानिए आखिर क्या है यह पूरा मामला

बड़ी खबर: बिना आधार कार्ड के अब नहीं मिलेगी शराब, जानिए आखिर क्या है यह पूरा मामला
Share

रायपुर। कोरोना की महामारी और लॉक डाउन के बिच प्रदेश में शराब दुकानों को 4 मई से खोल दी गई है आपको बता दे की इसी के साथ छत्तीसगढ़ में शराब की होम डिलीवरी शुरू हो गयी है। ग्रीन जोन में होम डिलीवरी की शुरुआत के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार ने रेड जोन रायपुर और आरेंज जोन कोरबा में भी शराब आनलाइन मंगा सकेंगे। http://csmcl.in/register/ की वेबसाइट में इसकी सूचना लगातार प्रसारित हो रही है कि 8 मई से सुबह 8 बजे से आनलाइन आर्डर रायपुर और कोरबा के लोग भी शराब की कर सकते हैं।

नियम व् शर्ते-
हालांकि होम डिलीवरी की शर्त ये है कि बिना आधार कार्ड के शराब की होम डिलीवरी सेवा उपलब्ध नहीं होगी। घर शराब लेकर पहुंचने वाला डिलीवरी ब्वाय पहले आपका आधार देखेगा और फिर सही पाये जाने पर ही आपको शराब की बोतल थमायेगा। दरअसल छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से जो होम डिलीवरी पोर्टल बनाया है, उसमें भी ग्राहक रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता कर दी गयी है। आधार कार्ड को दर्ज करने के बाद ही होम डिलीवरी की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। आधार कार्ड में दर्ज नाम के अनुरूप ही नाम दर्ज करना होगा, आधार कार्ड नंबर और जन्मतिथि को पूरा अंकित कर ही प्रोसेस आगे बढ़ेगा और होम डिलीवरी आपको आपको उपलब्ध हो पायेगी।

Share

Leave a Reply