बड़ी खबर: प्रदेश में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज आया सामने, डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर निकला कोरोना पॉजिटिव
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां डोंगरगढ़ का रहने वाला डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है | स्वास्थ्य विभाग ने सभी को अलर्ट कर दिया है| इसके साथ ही ड्राइवर के संपर्क में आए डिप्टी कलेक्टर समेत सभी अधिकारी-कर्मचारियों को क्वारेन्टाइन कर दिया गया है| इसकी पुष्टि कोरोना कंट्रोल डेक्स और जिले कलेक्टर ने की है|
पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की ड्राइवर के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। कलेक्टर से भी संपर्क किया जा रहा है। खबर मिल रही है की ड्राइवर राजनांदगांव के बाघनदी इलाके में ड्यूटी लगी थी। बाघनदी के पास हजारों प्रवासी मजूदर एकत्र हुए थे। बहरहाल ड्राइवर के संपर्क में आने वाले लोगों को चिन्हिंत करने की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 43 हो गया है।







.jpeg)












