नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: एक और फिल्म अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा-जगदीप

 बड़ी खबर: एक और फिल्म अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा-जगदीप
Share

कोरोना के बिच कई फिल्म हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है इसी कड़ी में खबर है की फिल्म अभिनेता जगदीप का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एक कॉमेडियन के रूप में वे काफी पसंद किए गए। वे अभिनेता जावेद जाफरी के पिता थे। 29 मार्च 1939 को जन्मे जगदीप का निधन 8 जुलाई 2020 को हुआ।

पढ़िए पूरी खबर-

पहली फिल्म से मिले दस रुपये
जगदीप की पहली फिल्म 'अफसाना' थी। जब वे एक्स्ट्रा के रूप में फिल्म के सेट पर गए, तो उन लोगों को एक ऐसे लड़के की जरूरत थी जो उर्दू के कठिन शब्द बोल सके। इसमें जगदीप सफल हो गए और उन्हें दस रुपए मिले। जगदीप की दूसरी फिल्म 'आसमान' थी और तीसरी फिल्म 'फुटपाथ', जिसमें उन्होंने दिलीपकुमार के साथ काम किया।

नेहरू को पसंद आया जगदीप की एक्टिंग
उसके बाद दो बीघा जमीन, ढाके की मलमल, मुन्ना, आर-पार, अब दिल्ली दूर नहीं, भाभी रिलीज हुईं, जिससे उन्हें भारी प्रसिद्धी मिली। फिल्म 'हम पंछी एक डाल के' में पंडित जवाहरलाल नेहरू को जगदीप का काम इतना पसंद आया कि उन्होंने मद्रास में जगदीप को अपनी हाथ घड़ी पुरस्कार में दे दी।

हीरो के रूप में रहे फ्लॉप
फिल्म 'बरखा' के साथ-साथ कई फिल्मों में वे हीरो भी बने, लेकिन सभी फिल्में फ्लॉप हो गईं। हिंदी फिल्मों के आलावा जगदीप ने गुजराती फिल्म 'जन्म-जन्म का साथी', भोजपुरी, पंजाबी और मारवाड़ी फिल्मों में भी काम किया था।

सूरमा भोपाली बन छाए
फिल्म 'शोले' में सूरमा भोपाली का रोल अदा करने के बाद लोग उन्हें सूरमा भोपाली कह कर पुकारने लगे। बाद में उन्होंने 'सूरमा भोपाली' फिल्म भी बनाई। जगदीप की अन्य प्रमुख फिल्में हैं- बिंदिया, दामाद, एजेंट विनोद, दो हवलदार, सुनयना, दादा, चौकी नं 11, कर्मयोगी, शाही लुटेरा, दिल और दीवार।

Share

Leave a Reply