BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: माँ वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा दी गई रोक, अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध

बड़ी खबर: माँ वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा दी गई रोक, अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध
Share

जम्मू। कोरोना वायरस के चलते आय दिन बड़ी बड़ी खबरे सामने आ रही है कोरोना के कारण जिम, गार्डन, स्कूल, कॉलेज, इत्यादि को बंद करा दिया गया है इसी कड़ी में एक खबर सामने आ रही है की माता वैष्णोदेवी यात्रा को भी बंद कर दिया गया है आपको बता दे की वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड द्वारा अचानक वैष्णोदेवी की यात्रा को बंद कर दिए जाने की घोषणा से उन श्रद्धालुओं की दिक्कतें बढ़ गईं जो श्राइन बोर्ड के न्यौते पर ही पिछले कुछ दिनों से यात्रा में शिरकत करने कटड़ा पहुंच रहे थे। हालांकि आज सुबह प्रशासन द्वारा इंटर स्टेट यात्री बसों के परिचालन पर रोक लगाए जाने के फैसले ने भी उनकी मुसीबतें बढ़ा दीं, जबकि पहले से ही वे 2 दिनों से खाने की सामग्री को पाने के लिए मारामारी की हालत में थे क्योंकि प्रशासन ने रेस्तरां, ढाबे आदि 31 मार्च तक के लिए बंद करवा दिए थे।

जानिए पूरी खबर-
बता दे की कोरोना वायरस का असर अब पूरी तरह से विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णोदेवी की यात्रा पर भी पड़ा है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जम्मू कश्मीर सरकार ने माता वैष्णोदेवी यात्रा तत्काल पूरी तरह से बंद कर दी है। माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए दोपहर करीब 2 बजे सभी यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद कर दिए।

श्रद्धालु हो गए मायूस-
यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर एकाएक बंद होने की वजह से माता के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु काफी मायूस हुए। हालांकि सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक 8500 के करीब श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करवा चुके थे। बोर्ड के अनुसार, जिन श्रद्धालुओं ने यात्रा पंजीकरण करवा लिया है, वे यात्रा पर जा सकते हैं। बोर्ड ने जम्मू व कटड़ा में स्थित रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद करने के साथ ऑनलाइन सेवाएं भी फिलहाल बंद कर दी हैं। यात्रा को फिर से शुरू करने के आदेश जारी होने तक ये सेवाएं बंद ही रहेंगी।

बसों के परिचालन पर प्रतिबंध-
इसके अलावा जम्मू कश्मीर से आने और जाने वाली सभी अंतरराज्यीय बसों के परिचालन पर भी आज से प्रतिबंध लगा दिया गया है। नवरात्र के वक्त वैष्णोदेवी मंदिर में दर्शन के लिए 3 लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर परिसर में आते हैं। ऐसे में देशभर के यात्रियों के यहां आने की स्थितियों को देखते हुए एहतियात के तौर पर यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया गया है।

अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध: जम्मू कश्मीर के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक ने ट्वीट किया कि श्री माता वैष्णोदेवी यात्रा बुधवार से बंद की जाती है। जम्मू-कश्मीर से आने और जाने वाली सभी अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर के जिला प्रशासन ने सभी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन को निलंबित कर दिया है और जम्मू में 2 बड़े पार्कों और पुंछ में सभी सार्वजनिक पार्कों को अगली सूचना तक बंद कर दिया है।

Share

Leave a Reply