बड़ी खबर: बस्तर सांसद दीपक बैज को मिली जान से मारने की धमकी, जाने पूरी खबर
रायपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। सांसद बैज ने लोहण्डीगुड़ा थाने में शिकायत की है। सांसद दीपक बैज ने बताया कि बीती रात करीबन 8 बजे युवक ने तीन बार फोन कर धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास ने बताया कि बस्तर सांसद ने आवेदन दिया है, जिसमें अज्ञात आरोपी ने फोन पर खुद को नक्सली बताकर जान से मारने की धमकी दी है। इस जानकारी के आधार पर एक टीम गठित की गई है, जिसका नेतृत्व वे स्वयं कर रहे हैं। अज्ञात फोन नंबर को ट्रेस कर जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।







.jpeg)












