बड़ी खबर: भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, पढ़े पूरी खबर
भोपाल। कोरोना से पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है। रोज कोरोना के नए-नए मरीज निकलकर बाहर आ रहे है इसी बिच एक खबर सामने आ रही है की वायरस के संक्रमण की चपेट में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां भी आ गए हैं।
पढ़िए पूरी खबर-
मध्यप्रदेश के गुना से पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उन्हें इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है। दिल्ली के साकेत मैक्स असपताल में फिलहाल इनका इलाज चल रहा है। बता दें कि साकेत का मैक्स अस्पताल कोविड-19 असप्ताल में तब्दील है, ताकि यह कोरोना की जंग में और बेहतर तरीके से अपनी सेवा दे।







.jpeg)












