बड़ी खबर: रायपुर में कोरोना के 27 तो दंतेवाड़ा जिले में 3 नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी
रायपुर। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है आय दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है। इसी कड़ी में खबर है की राजधानी रायपुर में 27 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं आज दंतेवाड़ा जिले में भी तीन नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में आज कुल 30 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में आज मिले 27 नए कोरोना मरीजों में से पेड क्वारंटाइन में रहे 4 लोग, एक पुलिसकर्मी और एक इंश्योरेंस कंपनी का 1 कर्मचारी, 1 ड्राइवर, 1 दर्जी, 1 बावर्ची, 3 हेल्थ वर्कर, कोचिंग सेंटर में काम करने वाला कर्मचारी, जिला शिक्षा विभाग का कर्मचारी और कुड़ा बिनने वाली महिला भी शामिल है। वहीं दंतेवाड़ा जिले में मिले कोरोना संक्रमित सीआईएसएफ के जवान हैं। इसके साथ ही अब एक्टिव मरीजों की सख्या 667 हो गई है।







.jpeg)












