बड़ी खबर: कोरोना ने दी मुख्यमंत्री निवास में दस्तक, सुरक्षाकर्मी निकला कोरोना पॉजिटिव
रायपुर। कोरोना के कारन पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि कोरोना ने अब मुख्यमंत्री निवास में दस्तक दे दी है। आपको बता दे की मुख्यमंत्री निवास में तैनात सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जो सुरक्षाकर्मी संक्रमित मिला है, उसकी ड्यूटी निवास के मुख्य द्वार पर होती है। संक्रमित के संपर्क में आये लोगो की पहचान की जा रही है।







.jpeg)












