बड़ी खबर: विधानसभा में कोरोना ने दी दस्तक, विधानसभा का एक कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव
भोपाल। भोपाल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां राजभवन के बाद विधानसभा में कोरोना ने दस्तक दे दी है। बताया जा रहा है कि विधानसभा का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद रिर्पोटर विंग के 4 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। बताया गया कि कोरोना संक्रमित रिपोर्टर की पत्नी जेपी हॉस्पिटल में बतौर नर्स कार्यरत है। बीते दिनों उपचार के दौरान रिपोर्टर की पत्नी कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आकरा पॉजिटिव हो गई थी फिलहाल दोनों पति पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।







.jpeg)












