बड़ी खबर: जिले के क्वारंटाइन सेंटर में गर्भवती महिला की मौत, जाने पूरी खबर
गरियाबंद। एक ओर जहां कोरोना से पुरे देश में हडकंप सा मचा हुआ है तो वही दूसरी ओर क्वारंटाइन सेंटर में मौत का आकड़ा बढता जा रहा है आपको बता दे की बालोद जिले के टटेंगा क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक बच्ची की मौत हो गई है। यह बच्ची महज साढ़े चार महीने के थी, जिसकी तबियत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके बाद एक खबर गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के धारनिधोड़ा गांव से आ रही है जहां, क्वारंटाइन सेंटर में रह रही गर्भवती महिला की मौत हो गई। अचानक मौत से स्वास्थ्यकर्मी सकते में आ गए। पुलिस की टीम ने शव को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि महिला हाल ही में तेलंगाना से वापस लौटी थी। तबीयत खराब होने के चलते मेकाहारा में इलाज हुआ वहां से लौटने के बाद क्वारंटाइन में रह रही थी। इस बीच अचानक महिला ने दम तोड़ दिया। मौत से लोगों में हड़कंप मच गया है।







.jpeg)












