बड़ी खबर: बलवा में तब्दील हुआ पारिवारिक विवाद, 4 लोगों की मौत
मण्डला। जिले के बीजाडांडी थाना के ग्राम मनेरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया जिससे 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह विवाद पारिवारिक ही था लेकिन इस कदर बढ़ गया कि मारपीट में 4 लोगों की मौत हो गई है। परिवार के कई सदस्य घायल हैं अभी मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मण्डला जिले के बीजाडांडी थाना के ग्राम मनेरी का है जहां दो सोनी परिवार के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। फिलहाल घटना की सूचना के बाद बीजाडांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।







.jpeg)












