बड़ी खबर: हथखोज के केमिकल फेक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की तीन गाड़ी मौके पर
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई के औद्योगि क्षेत्र हथखोज के एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर प्रकाश में आई है। आगजनी की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
फैक्ट्री संचालक ने इसकी खबर है ब्रिगेड को दे दी है मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाडिय़ां आग बुझाने के कार्य में जुटी है। आगजनी के कारण औद्योगिक क्षेत्र के आसमान में धुएं का गुब्बार छाया हुआ है। आग लगने के बाद आसपास में स्थित कई फैक्ट्रियों को सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया हैं। बताया जाता है कि इस फैक्ट्री में केमिकल बनाने का कार्य किया जाता है आगजनी का कारण अभी पता नहीं चला है लेकिन पुराने रखे गए केमिकल के ड्रमो में आग की लपट पहुंच चुकी है।







.jpeg)












