बड़ी खबर: शहर के इस इलाके में लगी भीषण आग, 250 झुग्गियां जलकर खाक
नई दिल्ली। दिल्ली के दक्षिण पूर्व इलाके में तुगलकाबाद क्षेत्र की झुग्गियों में मंगलवार आधी रात भीषण आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते 250 झुग्गियों को जलाकर राख कर दिया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
Delhi: A fire has broken out at Tughlakabad slums. Rajendra Prasad Meena, DCP South East says, "We received information of fire at around 1 am, 18-20 fire tenders are at the spot. Firefighting operations underway. No casualty reported so far". pic.twitter.com/9ny3HpHAAZ
— ANI (@ANI) May 25, 2020
पढ़िए पूरी खबर-
अग्निशमन अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इस हादसे में 250 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं हैं। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचतना नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने कहा, "हमें मध्यरात्रि में 12.15 बजे के आसपास झुग्गियों में आग लगने के बारे में जानकारी मिली। घटनास्थल पर तुरंत दमकल की 28 गाड़ियों को भेजा गया और सुबह तड़के 4 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि तुगलकाबाद इलाके में कम से कम 500 झुग्गियां हैं। मंगलवार की शुरुआती रात में लगी आग में 250 झोपड़ियां पूरी तरह से आग में जलकर खाक हो गईं। उन्होंने कहा, यह स्थान पहाड़ियों पर है, जिसके चलते फायर टेंडरों को घटनास्थल पर पहुंचने में समय लगा। हालांकि, आग चार घंटे के भीतर बुझ गई और सुबह 8 बजे तक कूलिंग ऑफ की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई।







.jpeg)












