बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन हो गया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को हार्ट अटैक आने के बाद 9 मई को देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिस समय उन्हें हार्ट अटैक आया, तब वो गंगा इमली खा रहे थे। जोगी पिछले 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। आज उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
२० वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया।केवल मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने नेता नहीं,अपना पिता खोया है।माननीय अजीत जोगी जी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़ कर,ईश्वर के पास चले गए।गांव-गरीब का सहारा,छत्तीसगढ़ का दुलारा,हमसे बहुत दूर चला गया। pic.twitter.com/RPPqYuZ0YS
— Amit Jogi (@amitjogi) May 29, 2020
वेदना की इस घड़ी में मैं निशब्द हूँ।परम पिता परमेश्वर माननीय @ajitjogi_cg जी की आत्मा को शांति और हम सबको शक्ति दे।
— Amit Jogi (@amitjogi) May 29, 2020
उनका अंतिम संस्कार उनकी जन्मभूमि गौरेला में कल होगा। pic.twitter.com/TEtAqsEFl4







.jpeg)












