बड़ी खबर: सुशांत सिंह सुसाइड केस में गर्लफ्रेंड रिया पहुंची थाने, पुलिस द्वारा पूछताछ जारी
मुंबई। हाल ही में आत्महत्या करने वाले फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती गुरुवार को पुलिस स्टेशन पहुंचीं।
पढ़िए पूरी खबर-
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह सुसाइड केस में पुलिस ने अब उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। रिया को थाने बुलाया गया है। पुलिस ने अब तक इस केस में 10 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जिनमें सुशांत के परिजन भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक जिन 9 लोगों के बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं, उनमें सुशांत के घर में साथ रहने वाले क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पीठानी, घर की देखरेख करने वाले दीपेश सावंत, रसोइया, पिता केके सिंह, 2 बहनों, दोस्त महेश शेट्टी का बयान दर्ज किया गया है। सुशांत के अपार्टमेंट की चाबी वाले का बयान पहले ही लिया जा चुका है।







.jpeg)












