बड़ी खबर: रेपकांड मामले में IAS जनक पाठक निलंबित, मुख्यमंत्री ने दिया चीफ सिकरेट्री को उच्च स्तरीय जांच के आदेश
रायपुर | छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रेपकांड मामले में फंसे IAS जनक पाठक सस्पेंड कर दिये गये हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जांजगीर के पूर्व कलेक्टर जनक पाठक पर कार्रवाई की गयी है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल को उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिये हैं।
बता दें कि बुधवार को रेप पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक के खिलाफ धारा 376, 506, 509ख के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पीड़िता के मुताबिक वे एनजीओ के काम के सिलसिले में जांजगीर-चांपा में कलेक्टर के पद पर पदस्थ जनक प्रसाद पाठक से मिली थी। कलेक्टर ने उन्हें उनका काम करने का आश्वासन दिया था और उनका मोबाइल नंबर ले लिया। उसके नंबर पर कलेक्टर अश्लील मैसेज, वीडियो और फोटो इत्यादि भेजता था। महिला का आरोप था कि कलेक्टर ने 15 मई को उसके साथ चैबर में ही रेप किया था। इस मामले में महिला ने ये आरोप भी लगाया था कि जब वो कलेक्टर से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही थी, तो उसके शिक्षाकर्मी पति को बर्खास्त करने की धमकी दी गयी।







.jpeg)












