BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: रायपुर सहित अब इन जिलों में बढ़ा लॉकडाउन, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

 बड़ी खबर: रायपुर सहित अब इन जिलों में बढ़ा लॉकडाउन, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Share

रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना को देखते हुए एक बार फिर से लॉक डाउन लगाया गया है। यह लॉक डाउन जिलों में कोरोना के आकड़ो के हिसाब से कलेक्टर्स के द्वारा लगाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 6 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अलग-अलग जिलों से लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया जा रहा है।
 
 
रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा के अलावे कई अन्य जिलों से 6 अगस्त तक लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्देश जारी कर दिया गया है। हालांकि बकरीद और राखी के मद्देनजर 29 और 30 जुलाई को 4-4 घंटे के लिए किराना दुकानों को छूट दी गयी है। किराना दुकानों में ही सेवईयां और राखी की बिक्री होगी। सेवईयों और राखी के लिए अलग-अलग से दुकान खोलने की इजाजत नहीं दी गयी है। राज्य सरकार ने कल ही कोरोना की समीक्षा के बाद 6 अगस्त तक के लिए कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया था।

जारी किया आदेश-
कोरबा कलेक्टर किरण कौशल और बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर ने इस बाबत आज आदेश जारी किया है। इससे पहले रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन और दुर्ग कलेक्टर सर्वेश भूरे ने कल देर रात ही आदेश जारी कर दिया था।

Share

Leave a Reply