नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: ड्रग्स पेडलर्स के ठिकाने पर एनसीबी की रेड, मुंबई-गोवा से 7 गिरफ्तार

 बड़ी खबर: ड्रग्स पेडलर्स के ठिकाने पर एनसीबी की रेड, मुंबई-गोवा से 7 गिरफ्तार
Share

दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने शनिवार को मुंबई और गोवा में ताबड़तोड़ छापेमारी की. कैजान की निशानदेही पर गिरफ्तार अनुज केशवानी से पूछताछ में हुए खुलासे के आधार पर की गई छापेमारी की कार्रवाई में एनसीबी को बड़ी सफलता हाथ लगी। 

एनसीबी की टीम ने मुंबई और गोवा में ड्रग्स पेडलरों के कई ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी कर भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए हैं. साथ ही सात ड्रग्स पेडलरों को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया है. बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए ड्रग्स पेडलरों में करमजीत उर्फ केजे भी शामिल है. करमजीत की गिनती मुंबई के बड़े ड्रग पेडलरों में होती है। 

बताया जाता है कि करमजीत ही सैमुएल मिरांडा और शोविक चक्रवर्ती को ड्रग्स की आपूर्ति करता था. यह ड्रग्स बाद में रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत तक पहुंचती थी. करमजीत की ड्रग्स सप्लाई के तार केवल मिरांडा और शोविक तक ही नहीं थे. यही कैपरी और लिटिल हाइट्स में भी ड्रग्स की आपूर्ति करता था. एनसीबी की टीम करमजीत और अन्य ड्रग्स तस्करों से पूछताछ कर रही है। 

गौरतलब है कि एनसीबी की कई टीमों ने सुबह-सुबह मुंबई और गोवा में ड्रग्स पेडलरों के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. समीर वानखेड़े के नेतृत्व में यह कार्रवाई अनुज केशवानी की निशानदेही पर की गई थी. अनुज के नाम का खुलासा कैजान ने पूछताछ के दौरान किया था. इसके बाद उसे एनसीबी की टीम ने हिरासत में ले लिया था। 

Share

Leave a Reply