बड़ी खबर: रायपुर के बाद अब इस जिले के 40 डॉक्टरों ने दिया इस वजह से इस्तीफा, जाने पूरी खबर
रायगढ़ । कोरोना के महामारी और लॉकडाउन के बिच अब नया मामला सामने आ रहा है जहां जूनियर डॉक्टरों के इस्तीफा देने का दौर लगा हुआ है। आपको बता दे की आज ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के 15 जूनियर डॉक्टरों ने इतिफा दिया है जिसके बाद अब रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के 40 डॉक्टरों ने इस्तीफे दे दिया है। सुरक्षा कीट का अभाव, रूलर पोस्टिंग नहीं होना और वेतन नहीं मिलने से नाराज है इसके साथ ही सीनियर डॉक्टर और कंसल्टेंट ड्यूटी से नदारद रहते है उन्हें ही पूरा काम करना पड़ता है। यही वजह है कि जूनियर डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया है। मेडिकल कॉलेज लखी राम अग्रवाल में 2014 बैच के जूनियर डॉक्टरों को इंटर्न खत्म होते ही सरकार के आदेश के बाद उन्हें सीधा ज्वाइनिंग देकर जेआर बनाया गया था।







.jpeg)












