बड़ी खबर: चीन में अब कोरोना के बाद हंता वायरस का खतरा, इस वायरस ने ली एक व्यक्ति की जान
बीजिंग| चीन से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोरोना के बाद एक नए वायरस ने दस्तक दे दी है| आपको बता दे की चीन कोरोना वायरस की कहर से संभल पाता इससे पहले वहां हंता नाम के एक और वायरस ने दस्तक दे दी है| सोमवार को यूनान प्रांत में एक व्यक्ति की हंता वायरस से मौत हो गई| पीड़ित व्यक्ति काम करने के लिए बस से शाडोंग प्रांत लौट रहा था उसे हंता वायरस से पॉजिटिव पाया गया था| बस में सवार 32 अन्य लोगों की भी जांच की गई है| चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के इस घटना की जानकारी देने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है|
डरे सहमे लोग कर रहे है ट्वीट पर ट्वीट-
वता दे की बड़ी संख्या में लोग ट्वीट करके यह डर जता रहे हैं कि यह कहीं कोरोना वायरस की तरह से ही महामारी न बन जाए| लोग कह रहे हैं कि अगर चीन के लोग जानवरों को जिंदा खाना बंद नहीं करेंगे तो यह होता रहेगा| एक यूजर शिवम लिखते हैं चीनी लोग अब एक और महामारी की परियोजना पर काम कर रहे हैं| यह हंता वायरस चूहे खाने से होता है सोशल मीडिया में इस पर बहस छिड़ गई है|
A person from Yunnan Province died while on his way back to Shandong Province for work on a chartered bus on Monday. He was tested positive for #hantavirus. Other 32 people on bus were tested. pic.twitter.com/SXzBpWmHvW
— Global Times (@globaltimesnews) March 24, 2020
विशेषज्ञों के अनुसार- कोरोना वायरस की तरह से हंता वायरस घातक नहीं है| कोरोना के विपरीत यह हवा के रास्ते नहीं फैलता है| यह चूहे या गिलहरी के संपर्क में इंसान के आने से फैलता है| सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक चूहों के घर के अंदर और बाहर करने से हंता वायरस के संक्रमण का खतरा रहता है| यहां तक कि अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति भी है और वह हंता वायरस के संपर्क में आता है तो उसके संक्रमित होने का खतरा रहता है|







.jpeg)












