बड़ी खबर: हथियार के बल पर बदमाशों ने महिला टीचर को किया किडनैप, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
पटना। फुलवारीशरीफ के नौहसा बगीचा मोहल्ले में बीती रात आठ बजे 15-20 बदमाशों ने घर में घुस कर हथियार के बल पर 23 वर्षीय युवती को अगवा कर लिया। परिजनों ने पड़ोस में रहने बाले 35 वर्षीय मो. अफरोज आलम व अन्य पर अपहरण का आरोप लगाया गया है।
अफरोज पीएचडी के निजी नल-जल का ठेकेदार बताया जाता है। वह एक बच्चे का पिता भी है। फुलवारीशरीफ पुलिस छापेमारी कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। अपहरण के समय युवती के घरवालों ने शोर मचाया तो गांव वालों ने बदमाशों को खदेडऩे की कोशिश।
गांव वालों के हमले के बाद बदमाशों ने पांच से छह राउंड गोलीबारी की और वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने लोगों को शांत कराया और मामले की जांच में जुट गई।







.jpeg)












