बड़ी खबर: प्रदेश में एक और कोरोना मरीज आया सामने, एक्टिव मरीज की संख्या हुई इतनी
कांकेर। छत्तीसगढ़ से आय दिन कोरोना के नए-नए मरीज निकल कर बाहर आ रहे है। इसी कड़ी में एक खबर सामने आ रही है की छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। जिसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है। CMHO ने इस खबर की पुष्टि की है।
आपको बता दे की आज ही सुबह छत्तीसगढ़ में कोरोना के 16 नए मरीज सामने आये थे जिसके बाद कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 89 हो गई थी फिर बिलासपुर जिला हॉस्पिटल से जांजगीर जिले के 3 कोरोना मरीजों के ठीक होने की खबर मिली। जिसके बाद कोरोना के एक्टिव केस का आकड़ा 86 हो गया था। अब कांकेर जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल जाने के बाद एक्टिव केस की संख्या 87 हो गई है।







.jpeg)












