बड़ी खबर: प्रदेश में इस जिले से मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक्टिव मरीज की संख्या हुई इतनी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आय दिन कोई न कोई नया मरीज निकलकर बाहर आ रहा है। आज राजनांदगांव में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या अब 186 हो गयी है। युवक कुछ दिन पहले ही दूसरे प्रदेश से लौटा था, जिसे आतरगांव के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। युवक को राजनांदगांव के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।इसकी पुष्टि सीएमएचओ मिथिलेश चौधरी ने की है।







.jpeg)












