बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत, एम्स में चल रहा था उपचार
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के कई जिलों से नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत के आंकड़े में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना पीड़ित एक बुजुर्ग की आज एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस खबर की पुष्टि दुर्ग कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने की है। मिली जानकार के अनुसार भिलाई निवासी एक बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के चलते उसे रायपुर एम्स रेफर कर दिया गया और यहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया गया कि यहां बुजुर्ग की कोरोना टेस्ट हुई थी, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।







.jpeg)












