BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली कार के मालिक ने की ब्रिज से कूदकर आत्महत्या

 बड़ी खबर: मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली कार के मालिक ने की ब्रिज से कूदकर आत्महत्या
Share

नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली कार के मालिक को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। मुकेश अंबानी के घर के बाहर जिस शख्स की कार में जिलेटिन की छड़ें मिली थी, उसने कलवा ब्रिज से कूदकर सुसाइड कर लिया है। कार मालिक की पहचान मनसुख हिरन निवासी नौपाड़ा ठाणे के रूप में हुई है।

पढ़िए पूरी खबर-
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर से जिलेटिन और धमकी भरे खत वाली जो स्कार्पियो कार मिली थी उस कार के मालिक की मौत हो गई है। स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हिरेन का शव मुंब्रा रेती बंदर रोड के पास खाड़ी से मिला है। शव को सवेरे 10 बजकर 25 मिनट पर बाहर निकाला गया है। परिवार ने शुक्रवार दोपहर लापता की शिकायत नौपाडा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।

जानिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला के बाद क्या आया सामने-
एंटीलिया के पास संदिग्ध कार से विस्फोटक और धमकी भरा ख़त मिलने के मामले में पुलिस को रोज नए सबूत मिल रहे हैं। पुलिस ने अंबानी के घर एंटीलिया के आस-पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है जिसमें सामने आया है कि ये कर 24 फरवरी की रात करीब एक बजे वहां खड़ी की गयी थी। ये कार इससे पहले रात 12:30 बजे हाजी अली जंक्शन पहुंची थी और यहां करीब 10 मिनट तक रुकी भी रही थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को पता चला है कि संदिग्ध एंटीलिया की बीते एक महीने से रेकी कर रहे थे। गौरतलब है कि एंटीलिया से करीब 200 मीटर दूर एक संदिग्ध एसयूवी से गुरुवार शाम को जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद हुई थी। ये जिलेटिन प्रमुख रूप से जमीन में विस्फोट करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। इस गाड़ी से एक बैग मिला था जिसमें से एक धमकी भरा ख़त भी बरामद हुआ था। इस गाड़ी का नंबर फर्जी था, लेकिन इसके असली मालिक का पता लगाया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गाड़ी चोरी कर ली गई थी, लेकिन फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

Share

Leave a Reply