नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: समाजवादी नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

बड़ी खबर: समाजवादी नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या,  सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
Share

उत्तर प्रदेश। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के संभल से एक खबर सामने आ रही है जहां समाजवादी पार्टी के नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आपको बता दे की डबल मर्डर का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हत्यारे अपनी हाथ में बंदूक लिए पहले विवाद करते और फिर गोली मारकर भागते हुए नजर आ रहे है। 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार-  बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर शमसोई गांव के ही दबंगों ने सपा पार्टी के पूर्व विधानसभा क्षेत्र चंदौसी के दलित प्रत्याशी रहे छोटे लाल दिवाकर और उनके बेटे सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो वायरल हो गया।  बतादें कि समाजवादी पार्टी के नेता छोटे लाल दिवाकर की पत्नी गांव की प्रधान हैं।  ऐसे में उनका ज्यादातर काम छोटेलाल दिवाकर ही देखते थे। छोटे लाल दिवाकर मंगलवार की सुबह अपने बेटे सुनील के साथ गांव के बाहर मनरेगा के तहत बन रही सड़क का जायजा लेने गए थे।  आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कुछ दबंग वहां पहुंच गए और आगे अपने खेत होने का हवाला देते हुए सड़क निर्माण रोकने की हिदायत दी। जब छोटे लाल दिवाकर ने ऐसा करने से इंकार कर दिया, तब दबंगों ने उन दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
 #संभल में सपा नेता छोटेलाल दिवाकर और उनके बेटे की जमीनी विवाद में गोली मारकर सरेआम हत्या, आरोपी मौजूदा ग्रामप्रधान का पति है, फिलहाल फरार है#UP#CrimesInUP#CrimesInIndia#SP#Chotelal

Share

Leave a Reply