बड़ी खबर: कबीरनगर थाने का SI निकला कोरोना पॉजीटिव, थाना परिसर को सेनेटाइज कर किया गया सील
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में कोरोना ब्लास्ट हो रहा है। यहां आय दिन आम लोगो के साथ अधिकारी व् वीआईपी भी अब कोरोना की चपेट में आ रहे है। कबीरनगर थाने में पदस्थ एक एएसआई की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद से ही हड़कंप मच गया। सुरक्षा के लिहाज से थाना स्टॉफ को क्वारंटाइन में भेज दिया गया है, वहीं थाना परिसर को सेनेटाइज करते हुए सील कर दिया गया है। ज्ञात हो कि शहर में यह पांचवा थाना हैं जहां कोरोना संक्रमित मरीज आने के बाद थाना परिसर को सील कर दिया गया है। इसके पहले भी शहर के चार अन्य थानों में इसी तरह कोरोना संक्रमण होने के बाद थाना को सील करने की कार्यवाही हो चुकी है। एसपी ऑफिस को सील कर दिया गया है







.jpeg)












