बड़ी खबर: प्रदेश में मिले कोरोना के दो और नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी
कोरबा। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आकड़ा तेजी से बढ़ रहा है आय दिन नए-नए मरीज निकलकर बाहर आ रहे है। इसी कड़ी में एक और खबर सामने आई है की छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो और नए पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि कलेक्टर किरण कौशल ने की है। जानकारी के मुताबिक एक मरीज प्रवासी मजदूर है, जो करतला ब्लाक के बताती गांव में क्वारंटीन सेंटर में रह रहा था, कुछ दिन पहले ही वो वापस छत्तीसगढ़ लौटा था। वहीं दूसरी 23 साल की युवती है, जो कटघोरा ब्लाक की रहने वाली है। ये कटघोरा बस्ती की रहने वाली है। लिहाजा उस क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण अब गहरा गया है। लगातार चल रहे टेस्ट के आधार पर इस युवती में संक्रमण की पहचान हुई है। दोनों मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 549 हो गयी है, वही अब एक्टिव केस की संख्या 429 हो गई है।







.jpeg)












