बड़ी खबर: प्रदेश में मिला एक और कोरोना मरीज, तहसीलदार ने की पुष्टि
भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्य में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। कांकेर जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। मुंबई से आया मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकला है। तहसीलदार ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 57 पहुंच गई है। मजदूर को कलंगपुरी गांव में क्वारंटाइन किया गया था।







.jpeg)












