बड़ी खबर: आसमान से आकर जमीन पर गिरी उल्का पिंड जैसी चीज, इलाके में दहशत का माहौल ,जाने कहा की है खबर
राजस्थान। राजस्थान के सांचोर शहर से एक खबर सामने आ रही है जहां तेज धमाके के साथ बमनुमा आकार की चीज आसमान से आकर गिरी और जमीन में एक फुट तक धंस गई। इस धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। इस चीज को कोई उल्का पिंड बता रहा है, कोई मोर्टार, कोई बम तो कोई जहाज का टूटा हुआ हिस्सा। बहरहाल, यह चीज अब पुलिस के कब्जे में है और जांच जारी है।
पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार जालोर जिले के सांचोर शहर में न्यू गायत्री कॉलेज से सटे क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब सवा 6 बजे आसमान से तेज धमाके के साथ बमनुमा आकार का धातु टुकड़ा हिस्सा गिरने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। आसमान से गिरी वस्तु की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के करीब 2 किलोमीटर के क्षेत्र में धमाके की आवाज सुनी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस गति से यह टुकड़ा जमीन पर गिरा, उसकी आवाज हेलिकॉप्टर जैसी होने के साथ उसके आगे पंखानुमा कुछ उपकरण लगा लग रहा था. वहीं कोई इसे मोर्टार जैसा बता रहा था। दूसरी ओर, इसे उल्का पिंड का टुकड़ा बताने की अफवाह चल रही तो कोई हवाई जहाज का टूटा हिस्सा होने की बात कह रहा है। आसमान से गिरी वस्तु तीन घंटे बाद भी हीटिंग दे रही थी। ऐसे में विस्फोटक जैसी वस्तु से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में प्रशासन ने उस वस्तु से दूर रहने की सलाह दी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने आसमान से एक तेज चमक के साथ एक टुकड़े को गर्जना के साथ नीचे गिरते देखा। नीचे गिरते ही एक धमाका हुआ. इसके ठंडा होने पर पुलिस ने उसे कांच के एक जार में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि इसे विशेषज्ञों को दिखाया जाएगा।







.jpeg)












