बड़ी खबर: टिकटोक ने भारत में प्रवेश के लिए खोजा दूसरा रास्ता, जानिए कैसे
नई दिल्ली। एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है की टिकटॉक समेत अन्य चीनी एप्लिकेशन दबे पांव चोर दरवाजे से दस्तक देनी शुरू कर दिया है। आपको बता दे की भारत ने हाल ही में बेहद लोकप्रिय टिकटॉक समेत 59 मोबाइल चीनी एप्लिकेशन पर बैन लगाया है। सरकार ने इन एप्लिकेशन को बंद करने के पीछे देश की सुरक्षा को खतरा बताया था। वहीं अब दबे पांव चोर दरवाजे से टिकटॉक समेत अन्य चीनी एप्लिकेशन दस्तक देनी शुरू कर दिया है।
पढ़िए पूरी खबर-
खुलासे में सामने आया है की स्मार्टफोन में लिंक भेज कर इसे सीधे ब्राउजर से डाउनलोड किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जो लोग लंबे समय से टिकटॉक का इस्तेमाल कर रहे थे उन्हें दोबारा से इसे डाउनलोड करने के लिए लिंक भेजा जा रहा है। यह लिंक व्हाट्सएप, ईमेल, मैसेंजर से apk फर्मेट में भेजा जा रहा है। बता दें कि इस खुलासे के बाद एक्सपर्ट भी हैरान है। वहीं अब समय आ गया है कि भारत को इन हरकतों पर लगाम लगाने के लिए जल्द ही बड़े फैसले लेने होंगे।
ज्ञात हो कि भारत ने चीन सीमा पर बढ़ते तनाव के बाद 30 जून 59 मोबाइल एप्लिकेशन पर बैन लगा दिया था। वहीं अब फिर से अन्य माध्यमों से भारतीय स्मार्टफोन में आने की फिराक में जुट गया है। दरअसल सामने आए एक रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। जिसमें बताया गया है कि चीनी एप्प फिर से भारतीय स्मार्टफोन में प्रवेश कर रहा है।







.jpeg)












