बड़ी खबर: Tiktok स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर
मुंबई। 16 साल के टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली। सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन के अनुसार मौत से पहले एक वीडियो एल्बम करने को लेकर सिया से बात हुई थी। उस वक्त वह किसी तरह की मायूसी में नहीं लग रही थी।

मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है। मामले की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने निधन की खबर के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। विरल भयानी ने पोस्ट शेयर करने से पहले सिया कक्कड़ के मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की। उन्होंने बताया कि सिया ने कल (बुधवार) रात अपने मैनेजर से बात की थी। अर्जुन ने बताया कि सिया ठीक थीं और परेशान भी नहीं लग रही थीं और उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि सिया ने ये कदम क्यों उठाया।







.jpeg)












