बड़ी खबर: इस राज्य में अब 31 जुलाई तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, पढ़े पूरी खबर
पटना। कोरोना वायरस (कोविड-19) से पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है। जिसके चलते सरकार ने लॉकडाउन के साथ कई गतिविधियों पर रोक लगा दी थी लेकिन अब लॉकडाउन खुलने के बाद कोरोना का विस्फोट सा होता दिखाई पड़ रहा है। आपको बता दे की बिहार में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, यहां हालात दिन ब दिन खराब होते नजर आ रही है। रोजाना यहां सैकड़ों नए मरीज सामने आ रहे हैं। हालात को देखते हुए बिहार सरकार ने पूरे राज्य में 16 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक टोटल लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है। इस संबंध में सरकार गाइडलाइन बना रही है। बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान नौ और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस रोग से अबतक मरने वालों की संख्या 134 पर पहुंच गई है। इसके साथ ही प्रदेश में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर 17421 हो गई है।







.jpeg)












