बड़ी खबर: करोड़ो रुपयों के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। की पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस को नोटों से भरी कार मिली है। जानकारी के अनुसार जिले के सिंघोरा बार्डर पर अन्य दिनों की तरह वाहन चेकिंग चल रही थी, इसी दौरान कार से 1 करोड़ 12 लाख 99 हजार 200 रुपए अलग-अलग गड्डियों में बंधे मिले।
पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला महासमुंद के सिंघोरा बार्डर का है, कार में ड्राइवर के अलावे एक कारोबारी प्रतीक छाबड़िया भी मौजूद था। पैसे के बारे में पूछे जाने पर दोनों ने नगद के बारे में गोलमोल जवाब देना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने रकम को जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को इसकी सूचना दे दी है







.jpeg)












