बड़ी खबर: रायपुर के इस इलाके में मिले कोरोना के दो नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि
रायपुर। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते अब एक बार फिर से हर जिले में कोरोना के आकड़ो के हिसाब से लॉक डाउन लगाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कोरोना ब्लास्ट हो रहा है जिसके चलते रायपुर में भी अब 22 जुलाई से 28 जुलाई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सुबह रायपुर में दो नए कोरोना मरीज की पहचान की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक संक्रमितो एक गुढ़ियारी विकासनगर और हीरापुर रिंग-रोड नंबर का निवासी है। बताया जा रहा की दो संक्रमितो का कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है जिनकी अभी भर्ती प्रक्रिया जारी है।







.jpeg)












