नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: भाजपा विधायक का महिला पार्षद से हाथापाई करने का वीडियो वायरल होने से बवाल शुरू

 बड़ी खबर: भाजपा विधायक का महिला पार्षद से हाथापाई करने का वीडियो वायरल होने से बवाल शुरू
Share

बंगलुरु। कर्नाटक में तेरदल से भाजपा विधायक का एक महिला पार्षद से हाथापाई करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब बवाल शुरू हो गया है।
 
 
आरोप है कि भाजपा विधायक सिद्दू सावदी ने महालिंगपुरा टाउन परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने से रोकने के लिए अपनी ही पार्टी की एक महिला पार्षद के साथ मारपीट की और बंधक बना लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना नौ नवंबर की है। हालांकि, सावदी ने इस घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- भाजपा की पार्षद सविता हुरकादली, चांदनी नायक और गोदावरी बाट ने पार्टी ने नेताओं से कहा था कि उन्हें भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में लड़ने का मौका दिया जाए। लेकिन, पार्टी के स्थानीय नेताओं ने उनकी मांग ठुकरा दी। पार्षद सविदा हुरकादली ने आरोप लगाया है कि जब भाजपा विधायक ने उनके साथ मारपीट की तब न तो पुलिस ने और नही किसी अन्य ने उनकी मदद की। आरोप है कि सविता ने चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था।

देखे वीडियो-
 

Share

Leave a Reply