बड़ी खबर: भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प, सेना के कमांडिग रैंक के अफसर और 2 जवान शहीद
नयी दिल्ली। एक ओर जहां पुरे देश में कोरोना से हड़कंप मचा हुआ है तो वही भारत-चीन सीमा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गयी है, इस दौरान कर्नल स्तर के भारतीय सेना के एक अफसर और सेना के दो जवान शहीद हो गये हैं। भारतीय सेना ने इस बारे में अधिकारिक बयान भी जारी कर दिया है। ये घटना तब हुई है, जब दोनों देशों के वरीष्ठ सैन्य अधिकारी इस वक्त इस मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे हैं। ये हिंसक झड़प गलवान घाटी में हुई है। ये झड़प कल रात हुई है।
पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच मई महीने की शुरुआत से ही लद्दाख बॉर्डर के पास तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था। चीनी सैनिकों ने भारत द्वारा तय की गई LAC को पार कर लिया था और पेंगोंग झील, गलवान घाटी के पास आ गए थे। चीन की ओर से यहां पर करीब पांच हजार सैनिकों को तैनात किया गया था, इसके अलावा सैन्य सामान भी इकट्ठा किया गया था।







.jpeg)












