BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सरगुजा विश्विद्यालय की कबड्डी टीम खेलने जा रही है बिहार नेशनल टूर्नामेंट - प्रवीण जैन

सरगुजा विश्विद्यालय की कबड्डी टीम खेलने जा रही है बिहार नेशनल टूर्नामेंट - प्रवीण जैन
Share

सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति और स्पोर्ट्स इंचार्ज के बीच मतभेदों की वजह से कुलपति प्रसाद ने खो खो टीम को राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने से वंचित कर दिया, जब काँग्रेस स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन को सरगुजा कबड्डी के खिलाड़ियों ने शिकायत भेजी की हमें राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने बिहार पैसों के अभाव की वजह से नही भेजा जा रहा है, तब इस मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए जैन ने कुलपति प्रसाद से बात की जिस पर पहले तो कुलपति ने पैसों का अभाव होना बतलाया और बाद में कहने लगे कि कोई टूर्नामेंट की प्रॉपर सलेक्शन नही होता प्राइवेट कॉलेज के प्रिंसिपल विश्व विद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज पैसों का गबन कर जाते हैं, उनके द्वारा कोई दस्तावेद भी मुझे नही भेजा गया है, मैं पैसा देता हूँ तो मुझे जबाव देना पड़ता है, ये ख़िलाडी सिर्फ घूमकर आ जाते हैं, कोई टूर्नामेंट नही खेलते और ना ही जीत पाते, मेरे पास फालतू पैसा नही है इस लिए मैं टीम नही भेजूंगा।

 

जब इसकी सच्चाई पता लगाई गई तो सभी आवश्यक दस्तावेज उन्हें भेजे गए थे। इसके बाद श्री जैन द्वारा विश्वविद्यालय के सचिव विनोद एक्का को 1 घंटे में टीम भेजने के आदेश नही भेजने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी, तब जाकर वे लोग टीम भेजने के लिए तैयार हुए, ज्ञात हो कल सुबह 10 बजे बिहार में टूर्नामेंट प्रारम्भ हो जायेगा।
प्रवीण जैन ने कहा है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन अपने घर से पैसा नही लगाता, बल्कि प्रत्येक छात्र से क्रीड़ाशुल्क वसूली करता है। प्रबंधन के झगड़ों में खिलाड़ियों का नुकसान बर्दास्त नही किया जायेगा। खो खो टीम नही खेलने जा सकी इसकी जांच कराई जायेगी।

 


Share

Leave a Reply