भाजपा ने महाराष्ट्र में की सरकार बनाने की शर्मनाक कोशिश:सोनिया
नईदिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने की शर्मनाक कोशिश की। यह बात गांधी ने संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित कांग्रेस संसदीय दल की बैठक के दौरान कही।
सोनिया गांधी ने कहा कि सरकारी कंपनियों को बेचे जाने के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी कंपनियों को नरेंद्र मोदी के दोस्तों को बेचा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में यूरोपीय सांसदों को जाने देने और देश के सांसदों के रोक देने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश के राजनीतिक नेताओं को जम्मू-कश्मीर में अनुमति नहीं थी, लेकिन कुछ यूरोपीय सांसद को कश्मीर में जाने दिया गया है। उहोंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा किया गया शर्मनाक कृत्य था। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यार नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने का मुद्दा भी उठाया।
व्हाट्सएप प्राइवेसी ब्रीच मुद्दे पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार मौलिक अधिकार छीन रही है।







.jpeg)












