BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बीजेपी कार्यकर्ता का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

बीजेपी कार्यकर्ता का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
Share

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला से बीजेपी कार्यकर्ता के अपहरण की खबर आ रही है. अभी तक की प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने बीजेपी कार्यकर्ता को बारामूला के मरजगुंड इलाके से अगवा किया. कार्यकर्ता की पहचान मेहराजुदीन के तौर पर हुई है. वह लोकल म्युनिसिपल कमिटी का वाइस प्रेसिडेंट बताया जा रहा है और वार्ड मेंबर भी है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.

कुछ दिन पहले आंतकियों ने बीजेपी नेता और उनके परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आंतकियों ने अन्य बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी जान की धमकी दी थी.

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों ने बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व जिला प्रधान शेख वसीम उर्फ वसीम बारी, उनके भाई उमर सुल्तान और पिता बशीर शेख की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी. उमर बीजेपी की जिला युवा इकाई के सदस्य थे, जबकि उनके पिता बशीर शेख बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके थे. 8 जुलाई को ये वारदात हुई. उसी दिन हिजबुल आतंकी बुरहान वानी की चौथी बरसी भी थी. हालांकि, किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हत्या के वक्त उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी उनके साथ नहीं थे. ऐसे में हत्या में सुरक्षाकर्मियों की साजिश भी बताई जा रही है. पुलिस ने वसीम के 10 सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Share

Leave a Reply