BREAKING NEWS: शूटिंग के बीच वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर हुए कोरोना के शिकार
मुंबई। लॉकडाउन के बाद अनलॉक में मिली ढील के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के निर्माताओं ने अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू की है। फिल्म के सेट पर निर्माता सभी इंतजामों का खास ख्याल रख रहे हैं ताकि कोई कोरोना जैसे गंभीर वायरस की चपेट में ना आ जाए। लेकिन कहते है न, सावधानी हटी-दुर्घटना घटी। ऐसा ही कुछ हुआ फिल्म जुग-जुग जियो के सेट पर जहां इस फिल्म के शीर्ष कलाकारों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण इसकी शूटिंग पर ब्रेक लग गया है।
मिली जानकारी के अनुसार फिल्म जुग-जुग जियो की शूटिंग के सिलसिले में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर अभी चंडीगढ़ में है, और वहां सेट पर कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । ऐसी भी खबरें हैं कि वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। हालांकि इस बात की पुष्टी अभी तक नहीं हुई है। यह बताया जा रहा है कि तीनों स्टार्स की कोरोना रिपोर्ट गुरुवर को शाम को आई है जिसमें तीनों पॉजिटिव पाए गए हैं और इसी कारण तीनो आइसोलेट भी हो गए हैं। उम्मीद है कि आज शाम तक फिल्म की टीम की ओर से इस बारे में आधिकारिक बयान दिया जा सकता है।







.jpeg)












