BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING: त्योहारों के मद्देनजर स्थानीय तौर पर लगाएं पाबंदियां, केंद्र का राज्यों को आदेश

   BREAKING: त्योहारों के मद्देनजर स्थानीय तौर पर लगाएं पाबंदियां, केंद्र का राज्यों को आदेश
Share

नई दिल्ली। बढ़ते कोरोना मामलों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़े सरकार की टेंशन को लगातार बढ़ा रहे हैं। ऐसे में गृह मंत्रालय ने एक आदेश में कहा है कि कोरोना वायरस के रोकथाम के सभी नियम 30 सितंबर तक लागू रहेंगे। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में आगामी त्योहारों के मद्देनजर, केंद्र ने राज्य सरकार को इन त्योहारों पर स्थानीय तौर पर लोगों के जुटने पर पाबंदियां लगाने पर विचार करने को कहा है ताकि कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सके। 

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या पिछले एक महीने में कम हुई है, लेकिन महाराष्ट्र के कुछ जिले ऐसे हैं जिनमें संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। 

भूषण ने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि इस आदेश में सुझाव दिया जाता है कि महाराष्ट्र में आगामी त्योहारों के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों तथा लोगों के इक_ा होने के मद्देनजर (जिनमें दही हांडी और गणपति महोत्सव शामिल है) राज्य सरकार स्थानीय तौर पर पाबंदी लगाए।

Share

Leave a Reply