राजधानी में सराफा करोबारियों को देना होगा अब डबल टैक्स, दो हजार करोबारियों को जारी हुए नोटिस, जाने क्या है पूरा मामला...
रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर मिल रही है खबर है की प्रदेश के लगभग 2000 सराफा कारोबारियों को डबल टैक्स जमा करने सम्बन्धी नोटिस जारी की गई है। जानकारी मिली है कि नोटबन्दी के दौरान 8 नवंबर 2016 से 30 दिसंबर 2016 तक नगद रुपए बैंको में जमा किये गए थे। नोटबंदी के समय 50 लाख से अधिक की राशि को बैंकों में जमा करने वालों को डबल टैक्स पटाने की नोटिस दी गयी है। इस नोटिस के बाद राज्यभर के सराफा कारोबारियों में भारी नाराजगी है। रायपुर में 259 जबकि पूरे प्रदेश में कुल लगभग 2000 सराफा कारोबारियों के नाम पर नोटिस जारी की गई है।







.jpeg)












